गैर-कानूनी शिकार को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे: लाल चंद कटारूचक्क
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग की संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जीवों के गैर-कानूनी शिकार को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
यह प्रगटावा पंजाब के वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहां मोहाली के सैक्टर-68 स्थित फॉरेस्ट कॉम्प्लेक्स में पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान किया।

एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा उठाए गए एक और महत्वपूर्ण मुद्दे संबंधी बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने हिदायत की कि विभाग की तरक्की से संबंधित मामलों को तेजी से निपटाया जाए और इस संबंधी कोई भी केस बाकी न रहे।
उन्होंने कहा कि पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने वन रेंजरों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि वन रेंजरों से पदोन्नत हुए पीएफएस अफसरों की कनफर्मेशन का मामला पीपीएससी को भेज दिया गया है, जो विचाराधीन है।
इसके अलावा पिछले समय के दौरान निलंबित किए गए अधिकारियों/कर्मचारियों की बहाली के मामले पर भी सक्रियता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि कर्मचारियों द्वारा वर्दियां पहनने संबंधी विभाग के आदेशों की सख्ती से पालना को सुनिश्चित बनाया जाए।
मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि 185 वन गार्डों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा वित्त कमिश्नर (वन) विकास गर्ग और पीसीसीएफ आरके मिश्रा भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications