सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ पर भड़के मंत्री, कहा- भाजपा की साजिश
रांची,17 नवंबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के कारण झारखंड में दिनभर राजनीतिक माहौल गर्म रहा। सुबह से ही ईडी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास के बाहर गहमागहमी बनी रही। उनके सरकारी आवास पर सुबह से मंत्रियों समे
रांची,17 नवंबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के कारण झारखंड में दिनभर राजनीतिक माहौल गर्म रहा। सुबह से ही ईडी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास के बाहर गहमागहमी बनी रही। उनके सरकारी आवास पर सुबह से मंत्रियों समेत विधायकों का जमावड़ा लगा रहा। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर ईडी ने सीएम को समन दिया है। ईडी के अधिकारियों को नहीं चाहते हुए भी मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है। अगर एक साल में 1000 करोड़ का अवैध खनन हो जाए तो वे मंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। सरकार संख्या बल के आधार पर बनती और चलती है। सरकार के पास 52 विधायकों की संख्या है। हम प्रबल बहुमत में हैं। राज्य में भाजपा की साजिश कामयाब नहीं होगी। राज्य के आदिवासी-मूलवासी तानाशाही कार्रवाई के आगे नहीं झुकेंगे।

हम डराने से डरने वालों में नहीं : बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम उन लोगों में नहीं हैं जो डराने से डर जाएं। हमें पाने या खोने की चिंता ही नहीं है। सरकार को अस्थिर करने की भाजपा की साजिश को पूरा देश देख रहा है। ईडी की कार्रवाई के पीछे केंद्र सरकार का हाथ है। भाजपा चाहे जितना भी षड्यंत्र रच ले, उसे कामयाबी नहीं मिलेगी। हम विषम परिस्थितियों में संघर्ष के पथ पर चलने वाले लोग हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं। अन्याय से लड़ना हमारा धर्म और प्रकृति है। हमेशा अन्याय के खिलाफ झारखंड ने उलगुलान किया है।
छवि खराब करने की साजिश : जगरनाथ महतो
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की छवि खराब के लिए साजिश चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष संविधान के प्रति सम्मान के कारण पेश होने गए हैं। 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति और ओबीसी को आरक्षण देने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बढ़ता कद भाजपा को पच नहीं रहा। जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications