पीएम मोदी दे रहे हैं देश में स्पोर्ट्स को बढ़ावा, उनके मिशन को पूरा करने में जुटे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
पीएम मोदी दे रहे हैं देश में स्पोर्ट्स को बढ़ावा, उनके मिशन को पूरा करने में जुटे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली, 03 मई: बेंगलुरु में चल रहे खेलो इंडिया में शिवा श्रीधर ने तैराकी में 7 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीत तो खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का उत्साह देखते ही बनता था। खेल मंत्री ने तुरंत ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि ये अद्भूत है। तुलना की गयी अमरीकी महान तैराक माइकल फेल्प्स से, जिन्हें युनिवर्सिटी के दिनों से ही ओलंपिक जीतने के लिए ट्रेन किया गया था। शिवा श्रीधर की ये उड़ान उसे देश के टॉप्स यानि मिशन ओलंपिक गोल्ड स्कीम में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम है।

खेल मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि शिवा को अब उस लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा, जहां से उसकी पूरी ट्रेनिंग का जिम्मा खेल मंत्रालय ले लेगा। खुद खिलाड़ी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खेल संगठनों की राजनीति से परे हट कर अब ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढाना चाहते हैं जिस पर पूरे देश को फक्र हो।
मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों से पीएम ने बात की
दरअसल, खेलों को प्राथमिकता देने में पीएम मोदी ने एक कदम आगे बढ़ कर दिशा दी है। टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से सीधी बात की। दिल्ली वापस लौटने पर पीएम ने अपने आवास पर इन सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा होगा कि तमाम पदक विजेताओं से पीएम खुद मिले और उनके पूरे पृष्ठभूमि के बारे में उनसे बातें की। युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खुद इस मौके पर मौजुद थे। पीएम मोदी का संदेश साफ था कि गरीब पृष्ठभूमि से अपनी मेहनत और लगन से शीर्ष पर पहुंचने वाले ऐसे खिलाड़िओं को बिना राजनीति किए प्रोत्साहन और ट्रेनिंग मिले तो भारत एक खेल में सुपर पावर बन सकता है।
फंड की नहीं होगी कोई कमी
यहीं से संदेश लेते हुए अनुराग ठाकुर लग गए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में, खेल महकमें को राजनीति से दूर रखने में और साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों से ये जाननें में कि सुधार की दिशा में कैसे बढ़ाए जाएं। एक बात तो मोदी सरकार ने साफ कर दी है कि आने वाले दिनों में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में फंड की कोई कमी नहीं होने वाली है। सरकार ने मिशन ओलंपिक के तहत टॉप्स योजना चलायी हुई हैं जिसका मतलब है टॉप ऑफ द पोडियम स्कीम। यानि जिनसे पदक की उम्मीदे हों उनकी ट्रेनिंग और खर्च पूरा का पूरा खेल मंत्रालय ही उठाएगा। टोक्यो ओलंपिक में जीते खिलाड़ियों को मिली सहायता ने साफ कर दिया है कि अब खेलों की गति देश में नहीं रुकने वाली।
पूर्व खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री ने की बैठक
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले दिनों एक बैठक बुलायी। इस बैठक में वो रिटायर्ड दर्जन भर जाने माने खिलाड़ी भी थे जिन्हें सरकार ने टॉप्स के लिए खिलाड़ी चुनने की योजना में साथ लेकर चलना शुरू किया है। बैठक जैसे जैसे परवान चढ़ी, आलम ये होता गया कि इस मिशन में शामिल किए गए सीनियर खिलाड़ियों ने जब उन्हे अपनी झेली मुश्किलों के बारे में बताना शुरू किया। किसी ने बताया कि खेल संघ ने रोड़े अटकाए तो किसीन ने बताया कि कैसे उनकी ट्रेनिंग के लिए कुछ नहीं मुहैया कराया जाता था। अनुराग ठाकुर ने बड़े ही सब्र के साथ सबकी बात सुनी और सबका जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications