तेलंगाना में आदिवासी बच्चों और महिलाओं को दिए जाएंगे बाजरे के पैकेट
बाजरे के पैकेट प्रदान करने की नई योजना से आदिवासी बच्चों और महिलाओं में पोषण की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

तेलंगाना सरकार ने आदिवासी महिलाओं और बच्चों के आहार में पोषण बढ़ाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बाजरे के पैकेट वितरित करने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने परियोजना को पायलट करने के लिए दुममागुडेम मंडल का चयन किया है। योजना के पहले चरण को लागू करने के लिए 173 में से लगभग 133 आंगनवाड़ी केंद्रों का चयन किया गया था।
बच्चों और माताओं के शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर की जांच करने के लिए 20 आंगनवाड़ी केंद्रों से रक्त के नमूने लिए गए थे। इसके बाद एक बार से बल्ड टेस्ट तब किया जाएगा, जब वे बाजरे का सेवन करेंगे।
आईसीडीएस परियोजना अधिकारी डी सलोमी के अनुसार, 'हमने वित्तीय समस्याओं और जागरूकता की कमी के कारण आदिवासियों में पोषण की भारी कमी देखी है। गांवों में कई आदिवासी महिलाएं और बच्चे बीमारियों से पीड़ित हैं। बाजरे के पैकेट प्रदान करने की नई योजना से उनमें पोषण की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।'











Click it and Unblock the Notifications