साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी, CM खट्टर ने पीएम मोदी को कहा 'थैंक्यू'
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, गुरुग्राम से हुडा सिटी सेंटर के बीच नई मेट्रो लाइन तथा द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक स्पर लाइन की घोषणा करने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करता हूं।

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दे दी है। इससे गुरुग्राम के लोगों को बड़ा फायदा होगा। साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी की मंजूरी मिलने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कैबिनेट को धन्यवाद दिया।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, गुरुग्राम से हुडा सिटी सेंटर के बीच नई मेट्रो लाइन तथा द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक स्पर लाइन की घोषणा करने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय कैबिनेट का धन्यवाद करता हूं। यह नए ग्रुरुग्राम से पुराने गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को सुगम बनाएगी, NCR क्षेत्र में तीव्र यातायात व रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक भी होगी।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम में साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच 28.50 किमी की दूरी में 27 स्टेशन होंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मेट्रो परियोजना की कुल लागत करीब 5,450 करोड़ रुपये होगी। पूरा प्रोजेक्ट एलिवेटेड होगा और डिपो से कनेक्टिविटी के लिए बसई गांव से एक स्पर (साइड लाइन) होगा। खास बात है कि हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो के प्रोजेक्ट को 4 साल में पूरा करने का प्रस्ताव है।












Click it and Unblock the Notifications