पंजाब: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, सीएम मान ने जताया दुख
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर सीएम भगवंत मान ने दुख जताया है।

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल, जोकि कुछ दिनों से अस्पताल में इलाजाधीन थे, की निधन की खबर सुनते ही पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके निधन की खबर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दुख जताया। सीएम माने ट्वीट में लिखा- "पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला... वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.. वाहेगुरु वाहेगुरु"
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਦੇਹਾਂਤ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਖਬਰ ਮਿਲੀ...ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਿਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਚਰਨਾਂ ਚ ਥਾਂ ਬਖਸ਼ੇ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬਲ ਬਖਸ਼ੇ...ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 25, 2023
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते प्रकाश सिंह बादल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह बादल 96 साल के थे।












Click it and Unblock the Notifications