कटक में जनरल, भुवनेश्वर , ब्रहमपुर में महिला मेयर
भुवनेश्वर, 13 जनवरी: ओडिशा सरकार ने आगामी म्युनिसिपल चुनाव मार्च के लिए बडा निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत ओडिशा के तीनों महानगरों के मेयर के लिए सरकार ने रिजर्वेशन लिस्ट जारी कर दी है।

आज जारी नगर विकास मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार कटक का मेयर साधारण वर्ग से होगा यानि जनरल केटेगरी से होगा। वहीं भुवनेश्वर का मेयर पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा ब्रहमपुर के मेयर पद पर भी नये आरक्षण के अनुसार महिला उम्मीदवार होगी।
गौरतलब है कि भुवनेश्वर मेयर पद के लिए बीजेडी में बहुत सारे आशावादी उम्मीदवार थे। उनमें आपस में काफी खिंचतान चल रही थी। इसी के मद्देनजर बीजेडी आलाकमान ने निर्णय लिया कि भुवनेश्वर मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया जाये,जिससे थोडी सियासी राहत मिल सकती है।
नगर विकास मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 15 दिन के अंदर जिन्हें इन रिजर्वेशन को लेकर आपत्ति है। वो अपना विरोध लिखित रुप में दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications