23 मार्च को उचाना में होगी मैराथन दौड़, डिप्टी सीएम दुष्यंत करेंगे शुभारंभ

जींद, 16 मार्च: शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च को खटकड़ टोल प्लाजा से शुरू कर उचाना मंडी 13 किलोमीटर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 6:30 बजे शुरू होकर 9 बजे समाप्त होने वाली इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से करेंगे।

Dushyant Chautal

मैराथन दौड़ को सफल बनाने के लिए डीसी डॉ. मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक युवाओं को इस मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कॉलेज एवं आईटीआई के विद्यार्थियों को भी इस दौड़ में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एमजेडआर बदर को निर्देश दिए कि वे ऑनलाइन पोर्टल बनाएं, जिसमें युवा अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन दर्ज करवा सकें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में युवाओं को जागरूक करें।

एसडीएम उचाना नोडल अधिकारी नियुक्त

डीसी ने एसडीएम उचाना को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया और उन्हें निर्देश दिए कि वे इस 13 किलोमीटर रास्ते पर हर दो किलोमीटर पर पीने के पानी की स्टॉल एवं ओआरएस के पैकेट की व्यवस्था करें ताकि दौड़ लगाने वाले युवाओं/नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं को लाने व ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाए और मैराथन पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन डा. मंजू दहिया को निर्देश दिए कि वे इस कार्यक्रम में डॉक्टर की एक टीम एवं एंबुलेंस की भी व्यवस्था करें।

एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस मैराथन दौड़ में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें और हर 150 मीटर पर अपना सुरक्षाकर्मी तैनात रखें और प्रति किमी पर पीसीआर लगाना सुनिश्चित करें। मीटिंग में सफीदों के एसडीएम आनंद कुमार शर्मा, जींद के एसडीएम डा. वेद प्रकाश, नरवाना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, उचाना के एसडीएम राजेश खोथ, नगराधीश अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+