मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने मोरबी ब्रिज हादसे पर जताया दुख

रांची,31 अक्टूबर- गुजरात के मोरबी में ब्रिज दुर्घटना पर झारखंड के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। एनडीआरएफ की टीम अब भी राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चला रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा नेता रघुवर दास, ब

रांची,31 अक्टूबर- गुजरात के मोरबी में ब्रिज दुर्घटना पर झारखंड के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। एनडीआरएफ की टीम अब भी राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चला रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा नेता रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश, राजेश ठाकुर समेत कई नेताओं ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

hemant seron
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा कि गुजरात के मोरबी में नदी पर बने ब्रिज के टूटने से कई लोगों के हताहत होने की दु:खद खबर मिली है। परमात्मा से हादसे में हताहत हुए लोगों की कुशलता की कामना करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने के हादसे का दुखद समाचार मिला। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ईश्वर से हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि गुजरात के मोरबी स्थित झूलता पुल के अचानक टूटने से कईयों के हताहत होने एवं लापता होने की अत्यंत दु:खद सूचना मिली। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ईश्वर पीड़ित परिजनों को दु:ख के इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दूबे ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में दिवंगत सभी को ईश्वर शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि अत्यंत दुखद घटना। गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से करीब 400 लोगों के नदी में गिरने एवं 40 लोगों के निधन की खबर आ रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को सही सलामत रखें एवं दिवंगत भक्तगणों को अपने श्री चरणों में स्थान दें ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+