हरियाणा में धान की जगह फलों का बाग लगाएंगे तो मनोहर लाल सरकार देगी विशेष अनुदान

चंडीगढ़, 24 जून। धान की बजाय फलों के बाग लगाने पर किसानों को विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए किसान https://hortnet.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। किसानों को यह अनुदान अधिकतम 10 एकड़ क्षेत्र पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

Manohar Lal govt will give special grant for farming of fruits

चारा बिजाई योजना
हरियाणा में मनोहर लाल सरकार चारा बिजाई योजना लेकर आई है। इस चारा बिजाई योजना के तहत जो किसान गौशाला के आस-पास चारा उगाएगा उन्हें 10,000 रूपए प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा और अधिकतम लाभ की सीमा 1 लाख रूपए है। लाभ प्राप्त करने के लिए किसान भाई 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य सुनिश्चित करें।

देसी कपास उगाने पर अनुदान
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने फसल विविधीकरण और खेती में किसानों की लागत को कम करने के उद्देश्य से देसी कपास की फसल बढ़ावा देने का निर्णय लिया। सरकार की इस योजना के अनुसार देसी कपास लगाने वाले किसानों को सत्यापन के बाद तीन हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान मिलता है। कृषि के माध्यम से किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम
हरियाणा में मनोहर लाल सरकार ने सालों पुरानी पानी की समस्या को सुलझाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने धान की खेती न करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने की तैयारी की है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम का ऐलान किया है। इस स्कीम के तहत सरकार किसानों को 7,000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी मुहैया कराएगी। जिससे उन्हें उन फसलों की खेती करने के लिए बढ़ावा मिलेगा। जिसमें कम पानी खर्च होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+