सरकारी भवनों में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर है मनोहर लाल सरकार, मुख्य सचिव ने बैठक में दिए सख्त निर्देश
चंडीगढ़, 21 जून। हरियाणा सरकार प्रदेश में सभी सरकारी भवनों में आग की घटनाओं से बचाव के लिए फायर सेफ्टी प्रबंधों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर बैठक में सख्त निर्देश दिए कि आगामी 3 माह में सभी भवनों में फायर सेफ्टी मानदंडों को पूरा करें।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 1 सप्ताह में प्रदेश में संचालित सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्सों का विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाए। इसी प्रकार, आने वाले समय में विश्वविद्यालयों, विशेष तौर पर हॉस्टलों का भी फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा।
श्री कौशल ने कहा कि असमय होने वाली आग की घटनाओं से न केवल सम्पति का नुकसान होता है, बल्कि नागरिकों की जान भी खतरे में आ जाती है इसलिए सभी सरकारी भवनों में आग से बचाव के पूरे इंतजाम होने चाहिए। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications