पंजाब के किसानों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, नई तकनीक की कृषि मुहैया करवाने का प्रयास
आप सरकार द्वारा राज्य में कृषि मशीनीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन स्कीम के अधीन विभिन्न मशीनों को सब्सिडी पर खरीदने के लिए अर्जियों की मांग की है

पटियाला: आप सरकार द्वारा राज्य में कृषि मशीनीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन स्कीम के अधीन विभिन्न मशीनों को सब्सिडी पर खरीदने के लिए अर्जियों की मांग की है। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि किसान आधुनिक तकनीक से तैयार नए कृषि यंत्र सब्सिडी द्वारा खरीद कर अपनी आमदन को दोगुना कर सकते हैं।
पंजाब सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने, भूजल को बचाने, किसानों का खर्चा कम करने और नई तकनीक की कृषि मुहैया करवाने के प्रयास जारी हैं।
सरकार द्वारा अब सुपरसीडर के साथ-साथ व्यक्तिगत किसानों के लिए लेजर लैंड लैवलर, पोटैटो प्लांटर (ऑटोमेटिक), पोटैटो प्लांटर (सेमी ऑटोमेटिक), एयर असिस्टेड स्प्रेयर, न्यूमेटिक प्लांटर पावर वीडर (इंजन/पी.टी.ओ.ऑपरेटेड), ट्रैक्टर ऑपरेटेड फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर, पैडी ट्रांसप्लांटर (सेल्फ प्रोपेल्ड राइड ऑन और वॉक बिहाइंड), रेज्ड बेड प्लांटर, सब-सॉइलर, सिंगल रो फोरेज हार्वेस्टर, पोटैटो डिगर, डी.एस.आर. ड्रिल, ट्रैक्टर ऑपरेटेड स्प्रेयर (बूम स्प्रेयर), पावर हैरो, ट्रैक्टर ड्रोन इन्काइड प्लेट प्लांट में प्री-इमरजेंस हर्बिसाइड स्ट्रिप एप्लीकेटर (लक्की सीड ड्रिल) आदि कृषि यंत्रों पर सब्सि़डी देने का इश्तिहार जारी किया है ताकि किसान कृषि यंत्र लें। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग पंजाब द्वारा 28 फरवरी 2023 तक किसानों, गांव में ग्राम पंचायतों, ग्रुपों और सोसाइटियों से मांग-पत्रों की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications