मनीष सिसोदिया का आरोप- शिक्षकों को फिनलैंड नहीं जाने दे रहे LG

Manish Sisodia

अरविंद केजरीवाल सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है. सरकार लगातार एलजी पर सरकार के कामों में बाधा डालने का आरोप लगा रही है. इस कड़ी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर आरोप लगाए हैं. इस बार उन्होंने एलजी पर शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने से रोकने का आरोप लगाया है.

सिसोदिया ने कहा कि LG साहब ने दिल्ली के सरकारी स्कूल शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने पर भी रोक लगा दी है. सरकार ने 30 शिक्षकों की ट्रेनिंग का प्रस्ताव मंजूर करके LG साहब के पास भेजा था. उनका कहना है कि देश में ही ट्रेनिंग करा लो. एलजी सर्विस विभाग पर असंवैधानिक कब्ज़ा करके दिल्ली के बच्चों के हित में मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के फैसले को पलट रहे हैं. दिल्ली की शिक्षा में आए बड़े बदलाव में शिक्षकों की मिली राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय ट्रेनिंग का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

इससे पहले सिसोदिया ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के अधिकारियों पर "असंवैधानिक" नियंत्रण रखना चाहती है. सिसोदिया का आरोप आम आदमी पार्टी को जारी एक नोटिस के बाद आया है, जिसमें कथित तौर पर सरकारी विज्ञापनों की आड़ में राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च किए गए 163.62 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों के लिबास में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आप से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश देने के लगभग एक महीने बाद कार्रवाई की.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि सूचना और प्रचार निदेशालय (डीआईपी) द्वारा जारी वसूली नोटिस में राशि पर ब्याज भी शामिल है और दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी के लिए 10 दिनों के भीतर पूरी राशि का भुगतान करना अनिवार्य है. एक सूत्र ने कहा, "अगर आप संयोजक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो दिल्ली एलजी के पहले के आदेश के अनुसार, पार्टी की संपत्तियों की कुर्की सहित सभी कानूनी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाएगी."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+