BHAROSE KA SAMMELAN: छत्तीसगढ़ के 82 विकासखण्डों बनेंगे जैतखंब, मल्लिकार्जुन खड़गे- सीएम भूपेश ने किया शिलान्यास

RAIGARH BHAROSE KA SAMMELAN: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होने से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार लगातार शासकीय कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को विकास कार्यों की सौगात दे रही है। बुधवार को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने शासकीय योजनाओ के हितग्राहियों को सहायता राशि का वितरण भी किया।

BHAROSE KA SAMMELAN RAIGARH CONGRESS

भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खडग़े , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास किया।कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोड़ातराई में विभागो द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया। उनके द्वारा स्टालों में हितग्राहियों से चर्चा कर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली गई।

इसके साथ ही इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओ के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे आमजन लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खड़के की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है।

बघेल ने कहा कि अभी हमारे मुख्य अतिथि खड़गे जी के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ। सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा।

यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, CM भूपेश बघेल ने पूछा- बस्तर की क्या गलती है

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य रहा है कि कैसे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके, महिलाओं के जीवन में कैसे परिवर्तन लाया जा सके। हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीदने की व्यवस्था हमने हर जगह की, धान खरीदी की व्यवस्था हो रही है।

बघेल ने कहा कि देश का तीन चौथाई लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदा जाता है। हमने शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से बीमा योजना शुरू की जिसका लाभ 12.50 लाख संग्राहकों को मिल रहा है। ये छत्तीसगढ़ मॉडल है, जिसमें सबसे किया वायदा हम निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी, भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक अनुदान, अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा देने का वायदा था, हमने दिया।

सीएम भूपेश बघेल अपनी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बच्चे सभी को मजबूत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार आपका पैसा आप तक लौटा रही है। हमारी सरकार संसाधनों का उपयोग आपके हित में करती है। आवास बनवाने के लिए हमने 47 हजार परिवार के खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि जमा करवा दी। हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवाया इसकी रिपोर्ट में जो आया उसके हिसाब से हमने तय किया है कि अब 10 लाख आवासहीन परिवारों को आवास देकर रहेगी।

वही नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरोसे का सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी के साथ करते हुए कहा कि ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में, किसी भाग में नहीं हुआ। ये गर्व की बात है कि हर जगह भरोसे का सम्मेलन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मेरा एक छोटा सा सुझाव है कि इसका नाम भरोसे का सम्मेलन ना होकर भरोसे के अनुष्ठान का सम्मेलन हो, छत्तीसगढ़ में यह अनुष्ठान सम्मेलन बड़ी संख्या में चल रहा है। सबके हित में काम हो रहा है।

खड़गे ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमने आम लोगों की जरूरत को समझकर योजनाएं बनाई। इन योजनाओं से लाखों-करोड़ों हाथों को काम मिलता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विपरीत परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़ के विकास का काम कभी नहीं रोका। मैं आप सभी को बधाई देता हूँ। छत्तीसगढ़ में आज चारो तरफ़ विकास हो रहा है। हमारी सरकार लोगों को मजबूत बनाने के लिए काम करती है। गोधन न्याय योजना से लघु उद्योगों को मजबूती मिली है। गांवों में रोजगार बढ़े हैं। अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पांच सालों में 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पांच सालों में डायरेक्ट बेनिफिट योजनाओं से आम लोगों की जेब में डाले गए हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में विगत 5 सालों में 40 लाख से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं।जितना कहती है छत्तीसगढ़ सरकार उससे ज्यादा करती है। पहले 27 जिले थे आज 33 जिले हैं, तहसीलों की संख्या भी बढ़ी है। लोगों की आमदनी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव 2023 में कितने मतदाता देंगे वोट? जानिए आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+