प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, CM भूपेश बघेल ने पूछा- बस्तर की क्या गलती है
BHUPESH BAGHEL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे,तो शासकीय कार्यक्रम के मंच पर कोई भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमडंल के सदस्यों समेत कोई भी कांग्रेसी जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं था। लेकिन सीएम भूपेश बघेल ने अपने एक संदेश के माध्यम से कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। आज के अवसर के संबंध में हम अपनी इच्छाएँ प्रधानमंत्री जी के पास प्रकट कर चुके हैं , मुझे आशा है प्रधानमंत्री जी इस संबंध में समुचित निर्णय लेंगे। नगरनार से संबंधित अपनी माँगों को लेकर बस्तर आज शांतिपूर्वक बंद है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी! आखिर क्या गलती है बस्तर की जनता की? यह कि उन्होंने सभी 12 विधानसभा सीटों और बस्तर लोकसभा में कांग्रेस को क्यों चुनाव आप हार जाएंगे तो उनका नगरनार प्लांट निजी हाथों को सौंप देंगे?राज्य सरकार खरीदना चाह रही है, हमें क्यों नहीं दे रहे हैं आप?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन प्रधानमंत्री को #झूठ नहीं बोलना चाहिए। जनता को अच्छा नहीं लगता है जब उनका प्रधानमंत्री झूठ बोले।
बघेल ने आगे कहा कि बता दें बिलासपुर में पीएम मोदी ने कहा था कि किसानों को कांग्रेस सरकार ने झूठ बोला है। यहां के धान का एक-एक दाना मोदी सरकार खरीदती है। केंद्र ने एक लाख करोड़ से ज़्यादा दिए हैं। यहां के धान किसानों को पैसा केंद्र देती है और दावा कांग्रेस करती है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी धान किसानों के प्रति समर्पित है। पूरा ध्यान रखा जाएगा। पाई-पाई किसानों तक पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें CG: सीएम भूपेश बघेल ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, रेल सुविधाओं में रही दिक्कतें गिनाई












Click it and Unblock the Notifications