RPSC पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार की बड़ी कार्रवाई, चार सरकारी शिक्षक बर्खास्त

आरपीएससी के वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक मामले में राजस्थान की सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्मिकों की भूमिका सामने आने पर शिक्षा विभाग के चार सरकारी कार्मिकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

rajasthan

जयपुरः आरपीएससी के वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक मामले में राजस्थान की सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्मिकों की भूमिका सामने आने पर शिक्षा विभाग के चार सरकारी कार्मिकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इन कार्मिकों में शिक्षा विभाग में कार्ररत एक प्रिंसिपल, दो वरिष्ठ अध्यापक और एक वरिष्ठ सहायक शामिल हैं। शिक्षा विभाग के पाली क्षेत्राधिकार में तैनात वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान भागीरथ उदयपुर में डमी अभ्यर्थी के रुप में परीक्षा देने पहुंचे थे, जिस पर उन्हें उदयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई।

पाली क्षेत्राधिकार के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जसवंतपुरा, जिला जालोर के रावताराम चौधरी को भी पेपर हल करवाने के लिए पेपर लीक माफिया के साथ मिलीभगत पाए जाने पर सरकारी सेवाओं से बर्खास्त किया गया। इसके साथ ही जालोर जिले के ठेलिया में स्थित राजकीय संस्कृत विधालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार विश्वोई को भी पेपर सॉल्व कराने के जुर्म में सरकारी सेवाओं से बर्खास्त किया गया।

जालोर जिले के चितलवाना में शिक्षा विभाग के ही सरकारी स्कूल झाब में तैनात वरिष्ठ सहायक पुखराज विश्नोई को भी पेपर लीक माफिया के साथ मिलीभगत कर पेपर सॉल्व कराने का अपराध करने पर सरकारी सेवाओं से बर्खास्त किया गया है। चारों कार्मिक को सरकारी नौकरी से आजीवन बर्खास्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+