उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को शिक्षा और खेल के जरिए मुख्यधारा से जोड़ना है: जगरनाथ महतो

लकड़ा ने कहा कि सहाय योजना की परिकल्पना 2021 दिसंबर में ही की गई थी। किसी कारण से आयोजन नहीं हो पाया था।

 Hemant Soren

रांची, 16 फरवरी। झारखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में खेल और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार (Thursday) को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री (Chief Minister) सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुब्बारा उड़ाकर किया। यह खेल प्रतियोगिता तीन दिनों तक रांची (Ranchi) के विभिन्न स्टेडियम में होगी। शिक्षा मंत्री टोटो में बैठकर मंच पर पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और सामान्य जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए हमने शिक्षा और खेल को हथियार बनाया है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को न सिर्फ खेल में एक बेहतर भविष्य मिलेगा, बल्कि खेल के क्षेत्र में झारखंड और भी आगे विकास करेगा।

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 520 प्रतिभागी : सरोजिनी लकड़ा

सहाय योजना के शुभारंभ से पहले खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का स्वागत किया। तीन दिवसीय खेल आयोजन के बारे में खेल निर्देशक सरोजिनी लकड़ा ने बताया कि यह आयोजन काफी खास होने वाला है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पांच जिलों के 520 बच्चे आये हैं. ये बच्चे खूंटी, सिमडेगा, प. सिहंभूम, गुमला और सरायकेला-खरसावां से हैं।

लकड़ा ने कहा कि सहाय योजना की परिकल्पना 2021 दिसंबर में ही की गई थी। किसी कारण से आयोजन नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि जो अच्छे खिलाड़ी होंगे उन्हें सरकार के अंतर्गत चलने वाले आवासीय और सेंटर फॉर एक्सीलेंस केंद्र में भर्ती किया जाएगा।

ढोल-नगाड़े के साथ खेल प्रतियोगिता का आगाज

ढोल-नगाड़े के साथ खेल प्रतियोगिता का आरंभ किया गया है। इस दौरान मांदर की थाप पर झारखंडी वेशभूषा में महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया। सहाय योजना अन्तर्गत स्थानीय नगर निकाय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को जर्सी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबंधित खेल किट उपलब्ध कराई गई है।

सहाय प्रतियोगिता के अंतर्गत हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स की स्पर्धाओं का आयोजन रांची (Ranchi) के विभिन्न स्टेडियमों में किया जाएगा। बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में जहां फुटबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी, वहीं बरियातु हॉकी एस्ट्रोटर्क मैदान में हॉकी और शहीद नीलाम्बर-पिताम्बर पार्क में वॉलीबॉल खेला जाएगा।

एथलेटिक्स में 100मी., 200मी. और 400मी. के दौड़ स्पर्धा के अलावा लॉन्ग जंप की प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, जिला एवं राज्य स्तर पर विजेताओं और उप-विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पहले इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमंत सोरेन को करना था लेकिन वो नहीं पहुंचे जबकि खेल मंत्री हफीजुल हसन भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+