मध्‍य प्रदेश डिप्‍टी सीएम ने भोपाल के हमीदिया अस्‍पताल का किया निरीक्षण

मध्‍य प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को राजधानी भोपाल में स्थ्ति हमीदिया अस्‍पताल का निरीक्षण किया। उन्‍होंने अस्‍पताल में चल रहे निर्माण और उन्नयन कार्यों की जानकारी ली।

Deputy Chief Minister Rajendra

इसके साथ ही राज्‍य के डिप्‍टी सीएम ने नवीन निर्माण कार्य सुनियोजित तरीक़े से किए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ उन्‍होंने ये सुनिश्चित करने आदेश किया कि निर्माण कार्य के कारण मरीज़ों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्‍होंने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

डिप्‍टी सीएम ने अस्‍पतात में कैथ लैब स्थानांतरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्‍होंने कैथ लैब को हृदय रोग विभाग की आईसीयू यूनिट, वार्ड के पास ट्रांसफर करने के लिए कहा।

राजेन्‍द्र शुक्‍ल ने कहा नए भवन निर्माण में कैथ लैब के लिए चिन्हित कक्षों में आधारभूत संरचना का कार्य पूर्ण करने के बाद ही कैथ लैब की मशीनों को ट्रांसफर किया जाए।

अस्‍पताल में मौजूद अधिकारियों ने डिप्‍टी सीएम को बताया कि कैथ लैब स्थानातंरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसे 4 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। हृदय रोग एचओडी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में कैथ लैब संबंधी चिकित्सकीय प्रक्रियाऐं की जा रही है।

जनवरी माह में अब तक 41 चिकित्सकीय प्रक्रियाएँ पूर्ण की जा चुकी हैं। विगत वर्ष प्रतिमाह औसतन 60-70 टेस्ट किये गये हैं।

इसके अलावा सीएम ने इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड, हृदय रोग आईसीयू व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा इमरजेंसी सेवा में सबसे पहले मरीज संपर्क करता है। , संतोषजनक और व्यवस्थित सेवा प्राप्त होने से मरीज़ एवं परिजन को चिकित्सकीय लाभ के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्राप्ति होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+