लोहरदगा से वाराणसी के बीच बनेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, झारखंड के इन 6 जिलों को बड़ा फायदा

लोहरदगा से वाराणसी के बीच बनेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, झारखंड के इन 6 जिलों को बड़ा फायदा

रांची, 20 अप्रैल: पूर्वी राज्यों में विकास की गति को तीव्र करने के लिए केंद्र सरकार लगातार ढांचागत विकास पर विशेष बल दे रही है. इसी क्रम में झारखंड में भी दो एक्सप्रेसवे परियोजना के साथ तीसरा एक्सप्रेसवे जो बिहार से आएगा, वह भी गुजारने की योजना बनी है. इसके साथ ही बुलेट ट्रेन परियोजना में भी झारखंड के 4 जिले शामिल हैं. वहीं अब जो जानकारी सामने आ रही है इसके अनुसार वाराणसी टू लोहरदगा एक इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और जल्दी ही इसे स्वीकृति मिल सकती है.

road

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से हाल में ही एक वक्तव्य जारी किया गया था जिसमें लोहरदगा के कुडू से वाराणसी के विंढमगंज तक इस इकोनॉमिक कॉरिडोर जिक्र किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से उत्तरप्रदेश के वाराणसी तक को जोड़ने वाली यह सड़क पांच पैकेज में बनने जा रही है. इसमें दो महत्वपूर्ण हिस्सा झारखंड प्रदेश में होगा जिसकी लागत करीब 1500 करोड़ का अनुमान लगाया गया है.

फोरलेन बनने वाली यह सड़क रांची के बीजूपाड़ा-लोहरदगा के कुड़ू, लातेहार, पलामू व गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश से जुड़ेगी. इस पूरे सड़क की कुल लंबाई 202 किलोमीटर होगी और झारखंड में करीब 90 किलोमीटर रोड बनाई जाएगी.

बता दें कि नेशनल हाइवे 75 की इस सड़क का निर्माण एलाइनमेंट तैयार कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कुड़ू से चंदवा,लातेहार के उदयपुरा,भोगू से डालटनगंज होते हुए गढ़वा के शंखा, खजूरी-मेराल,नगरउंटारी होते हुए वायधनगंज तक रोड बनेगी.

इसके बाद दुधीबिला होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर सड़क निकल जाएगी जो वाराणसी से जुड़ेगी. भोगू से शंखा तक की सड़क 49 किमी लंबी है, वहीं खजूरी से वायधनगंज की सड़क 40.88 किमी लंबी है. सड़क बन जाने से रांची से वाराणसी की दूरी कम हो जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+