कंस की तरह बीजेपी जानती है उसका अंत केजरीवाल के हाथों होगा: राघव चड्ढा
जिस तरह कंस को पता था कि श्री कृष्ण उसका वध करेंगे और उसने श्री कृष्ण के ख़िलाफ़ साज़िशें करी लेकिन उनका बाल भी बाँका न कर पाया, उसी तरह बीजेपी जानती है कि उसका अंत केजरीवाल के हाथों होगा।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्ख्मंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने पर अब आप सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। प्रैस कांफ्रेस करते हुए राघव चड्डा ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डर रही है, इसलिए आप को कुचलने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
इस दौरान मनीष सिसोदिया पर चल रहे 100 करोड़ के घोटाले पर बोलते राघव चड्डा ने कहा कि 14 फोन जलाने के आरोप में उन्हें जेल भेजा गया। यहां तक कि सिसोदिया के घर, बैंक, दूर-दूर के रिश्तेदारों के घर पर रेड की गई लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। ई.डी., सी.बी.आई. वाले कह रहे है कि सिसोदिया ने 100 करोड़ का घोटाला किया है, अगर किया है तो दिखाए पैसा कहा है? साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसियों से डरने वाले नहीं है।
इससे पहले राघव ने ट्वीट किया था कि मुख्यमंत्री @arvindkejriwal जी ने बीजेपी वालों की नींद उड़ा रखी है... दिन रात उनके सपनों में बस केजरीवाल आते हैं और उन्हें नींद में डराते हैं... CBI का ये summon बीजेपी का 'केजरीवाल फोबिया' दर्शाता है... इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा है, हम नहीं डरते तुम्हारी CBI-ED से..."।
जिस तरह कंस को पता था कि श्री कृष्ण उसका वध करेंगे और उसने श्री कृष्ण के ख़िलाफ़ साज़िशें रची लेकिन उनका बाल भी बाँका न कर पाया, उसी तरह बीजेपी जानती है कि उसका अंत केजरीवाल के हाथों होगा। अरविंद केजरीवाल जी को CBI का नोटिस बीजेपी के डर और बौखलाहट का संकेत है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications