उप प्रमुख अनुभा सिंह के द्वारा 15 अगस्त के मौके पर मैट्रिक टॉपरों के बीच बांटा जाएगा लैपटॉप
बच्चों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए हो रही पहल, रंका में 9.35 पर किया जाएगा कार्यक्रमइस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, अंचलाधिकारी शंभू राम, एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्ति
रांची,15 अगस्त: प्रखंड के उप प्रमुख अनुभा सिंह के द्वारा 15 अगस्त के मौके पर रंका कला पंचायत के वीरेंद्र प्रसाद की पुत्री विनीता कुमारी को मैट्रिक में टॉप आने के बाद आज लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां बता दें कि पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी अनुभा सिंह के द्वारा अपने घोषणापत्र में कहा गया था कि प्रत्येक वर्ष रंका के मैट्रिक टॉपर को लैपटॉप दिया जाएगा। इसी क्रम में रंका कला पंचायत में मैट्रिक में टॉप वीरेंद्र प्रसाद की पुत्री विनीता कुमारी को 15 अगस्त के मौके पर राजमाता गुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय में लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।

बच्चों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए हो रही पहल, रंका में 9.35 पर किया जाएगा कार्यक्रम
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, अंचलाधिकारी शंभू राम, एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक, थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय सहित अनुमंडल स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बाल श्रम आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया गया था कि प्रत्येक वर्ष रंका कला पंचायत के मैट्रिक टॉपर को लैपटॉप दिया जाएगा ताकि उनको एक तरफ जहां पढ़ने में सुविधा हो वही बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़े और बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़े।
इसी को लेकर उनके द्वारा लैपटॉप देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उप प्रमुख के नाते अब रंका प्रखंड के एक और मैट्रिक टॉपर को अगले वर्ष से लैपटॉप दिया जाएगा। यानी कि 1 प्रखंड टॉपर और 1 रंका कला टॉपर 2 लोगों को प्रत्येक वर्ष लैपटॉप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। राजमाता गुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय में 9:35 पर आयोजित कार्यक्रम में विनीता को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications