पंजाब में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण में 50% कमी आई: ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल

punjab latest news in hindi: पंजाब में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण में 50 प्रतिशत की कमी आने का दावा करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पराली न जलाने के बदले किसानों को 2,500 रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा देने की पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई रियायतों को मानने से इंकार कर दिया है। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने आर्थिक संकट होते हुए भी किसानों को पराली संभालने के प्रबंधों के लिए मशीनरी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाकर पराली जलाने के मामले रिकॉर्ड स्तर तक कम किए गए हैं।

kuldeep singh dhaliwal minister of punjab talk on stubble burning and pollution

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को अगले वर्ष तक 85 प्रतिशत तक कम करने का फैसला किया है। वह आज स्थानीय अनाज मंडी में धान खरीद संबंधी प्रबंधों का जायजा लेते हुए पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा हरपाल सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष आढ़ती एसोसिएशन, तेजिंदर सिंह तेजी अध्यक्ष शेलर एसोसिएशन, आलमदीप सिंह मल्लमाजरा, जसमेर सिंह ढंडे, उद्योगपति परमिंदर सिंह पालमाजरा, रिंकू थापर आढ़ती, आप नेता तेजिंदर सिंह मिंटू ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।

kuldeep singh dhaliwal minister of punjab talk on stubble burning and pollution

इसके अलावा मंत्री धालीवाल ने महिला सरपंचों को लेकर भी बड़ी बात कही। धालीवाल ने महिला सरपंचों से अपने गांवों में नशे के खिलाफ जंग छेड़ने और नशा तस्करों पर नकेल कस कर समाज को इस बीमारी से मुक्त कराने में अग्रणी योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब में करीब 6500 गांवों की पंचायतें सरपंच महिलाओं द्वारा चलाई जा रही हैं और अगर वे सब मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे तो इस बीमारी पर सफलतापूर्वक काबू पाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+