KTR बोले- तेलंगाना अगले साल कमी झेल रहे राज्‍यों को बिजली आपूर्ति करने की स्थिति में होगा

तेलंगाना आईटी क्षेत्र समेत अन्‍य क्षेत्रों तेजी से तरक्‍की कर रहा है, वहीं जो राज्‍य पिछली सरकारों में बिजली की कमी वाला राज्‍य था वहीं अब बिजली सरप्‍लस वाला राज्‍य बन चुका हैं। इतना ही नहीं अगले साल घाटे वाले राज्‍यों को बिजली की आपूर्ति करेगा। ये बात तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कही।

ktr

उन्‍होंने कहा अच्छी अर्थव्यवस्था अच्छी राजनीति है। केटी रामाराव ने कहा तेलंगाना की स्थापित बिजली क्षमता 8700 मेगावाट थी और जो अब बढ़कर 18,000 मेगावाट हो गई है।

इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि अगले साल तक इसे 26,000 मेगावाट तक बढ़ाया जाएगा और तेलंगाना घाटे वाले राज्यों को बिजली आपूर्ति करने की स्थिति में होगा।

ये बात मंत्री ने शुक्रवार को "युवा राज्य होने की चुनौतियां" विषय पर एक कार्यक्रम में कही। इसके साथ ही केटीआर ने कहा तेलंगाना देश का पहला राज्य होगा जिसके प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। उन्‍होंने कहा तेलंगाना सरकार ने ये सारी उपलब्धियां केंद्र सरकार की शून्‍य मदद से की।

मंत्री ने तेलंगाना ने केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना राज्‍य की मदद करने की बहुत आलोचना की। केटीआर ने कहा 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली तो बहुत उम्मीदें थीं।

उन्‍होंने कहा तेलंगाना सरकार ने नोटबंदी, एक राष्ट्र और एक कर और अन्य मुद्दों पर भाजपा सरकार का समर्थन किया लेकिन बदले में तेलंगाना के साथ कुछ नहीं मिला केवल हमारे राज्‍य को भेदभाव मिला।

इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि मिशन भागीरथ के लिए 19,000 करोड़ रुपये और मिशन काकतीय के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की नीति आयोग की सिफारिशों के बावजूद, केंद्र सरकार ने तेलंगाना को सपोर्ट करने पर विचार तक नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+