KTR बोले- हर साल स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों की संख्या में तेलंगाना नंबर वन पर

तेलंगाना राज्‍य में 15 सितंबर को एक साथ 9 मेडिकल शिक्षण संस्‍थानों का उद्धाटन हुआ। जिसके साथ एक साथ नौ मेडिकल शिक्षण संस्‍थानों को शुरू करने वाले तेलंगाना अकेला राज्‍य बन चुका है। वहीं अब तेलंगाना के नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामा राव ने तेलंगाना ने राज्‍य में इस क्षेत्र में हो रही तरक्‍की की जमकर तारीफ की है।

 KTR

तेलंगाना के सिरसिला मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा केवल धान उत्पादन में पहले स्थान पर ही स्‍थान पर तेलंगाना नहीं है बल्कि हर साल स्नातक होने वाले डॉक्टरों की संख्या के मामले में भी पहले स्थान पर है।

नए मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों की कमी को दूर करेंगे

केटीआर ने कहा राज्य में प्रत्येक एक लाख की आबादी पर 22 डॉक्टर हैं, जो देश में सबसे अधिक है। मंत्री ने कहा नए मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों की कमी को दूर करेंगे, यहां 43 प्रतिशत मेडिकल छात्र (10,000 डॉक्टर) हैं। हर साल मेडिकल की पढ़ाई में स्‍नातक करने वाले छात्रों में बड़ी संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी होगी। केसीआर ने कहा सिरसिला अस्पताल में लगभग 100 डॉक्टर सेवाएं देंगे।

केटीआर ने अपने बारे में खोला ये राज

इसके साथ उन्‍होंने खुलासा किया कि 1993 में BiPC का छात्र था। मुझे EAMCET में 1600वीं रैंक मिली, लेकिन एमबीबीएस सीट नहीं मिल सकी। मुझे बी.फार्मेसी की सीट मिल गई। जहां मेरी मां चाहती थीं कि मैं मेडिकल की पढ़ाई करूं, वहीं मेरे पिता चाहते थे कि मैं आईएएस अधिकारी बनूं। लेकिन मैं एक राजनेता बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+