केटीआर बोले तेलंगाना CM KCR के सुरक्षित हाथों में है, लगातार तीसरी बार BRS के सरकार बनाने का किया दावा
तेलंगाना में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तेलंगाना में सत्ता हासिल करने के लिए चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। सत्ता पर काबिज बीआरएस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। वहीं तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि तेलंगाना मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के सुरक्षित हाथों में है, जो राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित कर रहे हैं। बीआरएस लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी

मंत्री ने जयपुर की घटना की निंदा की जहां आरपीएफ अधिकारी ने बाजारघाट के सैफुद्दीन समेत चार लोगों की हत्या कर दी। मंत्री ने कहा राज्य सरकार मृत व्यक्ति के परिवार को पूरी सहायता प्रदान करेगी।
तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पार्टी फंड से, गोलीबारी पीड़ित के तीन बच्चों में से प्रत्येक के लिए 2 लाख रुपये की सावधि जमा की जाएगी। इसके अलावा मृतक की पत्नी अंजुम शाहीन को एक डबल बेडरूम का घर भी देने की बात कही है। मंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि सरकारी नौकरी के संबंध में मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
केटीआर ने कहा तेलंगाना समाज सांप्रदायिक मतभेदों को बर्दाश्त नहीं करेगा और जयपुर की घटना की सभी वर्गों द्वारा निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे और देश के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जाए।
एआईएमआईएम के फ्लोर लीडर अकबरुद्दीन ओवैसी ने सदन में जयपुर की घटना को उठाया और बताया कि कैसे इस घटना में हैदराबाद के एक निवासी की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications