केटीआर ने कहा, 'तेलंगाना सरकार की नीतियों से लगातार आगे बढ़ रहा हमारा प्रदेश'

तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने जोर देकर कहा है कि राज्य में औद्योगिक विकास के लिए सरकारी नीतियों की निरंतरता बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, 'जब एक उद्योग, एक सरकार में स्थापित किया जाता है, तो उम्मीदें होती हैं कि उस विशेष सरकार द्वारा जो भी वादे किए गए थे, उन्हें उनकी राजनीतिक संबद्धताओं, समग्र रणनीतियों और विचारों के बावजूद, पूरा किया जाएगा।'

telangana

सोमवार को हैदराबाद में एफटीसीसीआई एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में केटीआर ने कहा कि भले ही सरकार का नेतृत्व करने वाले नेता बदल सकते हैं, लेकिन सरकारें और संस्थाएं स्थाई होती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आईटी और फार्मा के अलावा, तेलंगाना ने जीवन विज्ञान क्षेत्र पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया और न केवल देश में बल्कि दुनिया में एक मजबूत ताकत बनकर उभरा। आज तेलंगाना 214 की संख्या के साथ दुनिया की सबसे बड़ी यूएसएफडीए अप्रूव्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का घर है, जबकि 189 के साथ न्यू जर्सी दूसरे स्थान पर है।

केटीआर ने आगे कहा, 'भारत का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क सुल्तानपुर में स्थापित किया गया। इसमें 60 यूनिट्स हैं, जिनमें दुनिया की सबसे बड़ी स्टेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी शामिल है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार शीघ्र ही मुचेरला में दुनिया का सबसे बड़ा फार्मा क्लस्टर लॉन्च करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+