'मंच पर बिलकिस बानो के दोषी को जगह' देने पर भड़के केटीआर, कहा- 'BJP की असली मानसिकता यही है'
2002 के बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में ग्यारह दोषियों को पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर गुजरात सरकार की छूट नीति के तहत जेल से रिहा किया गया था, उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया था।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने सोमवार को बिलकिस बानो बलात्कार मामले के एक दोषी के रविवार को गुजरात सरकार के एक कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ मंच साझा करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा।
2002 के बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में ग्यारह दोषियों को पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर गुजरात सरकार की छूट नीति के तहत जेल से रिहा किया गया था और उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया था। गुजरात सरकार के इस कदम की काफी निंदा की गई थी। यहां तक कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूडी साल्वी, जो निचली अदालत के न्यायाधीश थे और जिन्होंने सभी अभियुक्तों को दोषी ठहराया था, ने इस फैसले को गलत बताया।
वहीं इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए, भाजपा ने रविवार को दोषियों में से एक शैलेश चिमनलाल भट्ट को दाहोद जिले के करमाडी गांव में एक कार्यक्रम में एक भाजपा सांसद और विधायक के साथ मंच शेयर करने की अनुमति दी।
इस मामले पर तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने ट्वीट किया, 'अमृतकाल में आपका स्वागत है। बलात्कार जस्टिफिकेशन पार्टी और इन बलात्कारियों का निर्लज्ज आलिंगन उनकी मानसिकता का सच्चा प्रतिबिंब है।'
बीआरएस एमएलसी के कविता ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिलकिस बानो बलात्कारी ने खुले तौर पर भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ मंच साझा किया। हम एक समुदाय के रूप में क्या हो गए हैं कि महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के अपराधियों को सम्मानित किया जा रहा है और उन्हें मंच दिया जा रहा है जबकि पीड़ित न्याय की गुहार लगा रही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications