केटीआर का दावा- बीआरएस सरकार की 2bhk स्कीम का फायदा कांग्रेस और भाजपा कार्यकताओं को भी हुआ
तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामा राव ने दावा किया है कि केसीआर सरकार की 2bhk आवास योजना के तहत डबल-बेडरूम घर पाने वालों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकता भी शामिल थे। केटीआर ने इसके साथ ही दावा किया कि तेलंगाना के गठन के बाद से पिछले नौ सालों में केसीआर सरकार के कार्यकाल में हर मामले में तेलंगाना राज्य की तरक्की हुई है।

नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटीआर ने कहा तेलंगाना में चंद्रशेखर के प्रतिनिधित्व वाली सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा, पेयजल आपूर्ति, सड़क बुनियादी ढांचे और बिजली आपूर्ति में सुधार किया है, जिससे राज्य में निवेश बढ़ा है।
कुथबुल्लापुर खंड सीमा के तहत डुंडीगल में 2बीएचके घरों के वितरण कार्यक्रम में पहुंचे केटीआर ने पीएम मोदी पर कटाक्ष भी किया। आवास योजना की एक महिला लाभार्थी जो चाय बेचती है, से मंत्री ने कहा कि वो देश को धोखा देने के बजाय अपना चाय बेचने का काम निष्ठा और ईमानदारी से करे। ये सुनकर वो महिला अचंभित हो गई वहीं कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग ठहाके लगा कर हंसने लगे।
बता दें ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लाभार्थियों को 13,300, 2bhk घर वितरित किए गए। वहीं पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने मंगलवार को उप्पल के चेरलापल्ली में लाभार्थियों को 1,000 2bhk घर सौंपे।
केटीआर ने बताया कि शहर में जीएसएमसी के द्वारा निर्मित डबल- बेडरूम घरों की कीमत 9,700 करोड़ रुपये से अधिक है,वहीं सरकार द्वारा निर्मित करवाए गए इन घरों का बाजार मूल्य 50,000 करोड़ रुपये से 60,000 करोड़ रुपये तक है।
केटी रामा राव ने दावा किया कि सरकार ये डबल- बेड रूम घर लाभार्थियों को बिना किसी रिश्वत या कमीशन के दे रही है। उन्होंने बताया इस योजना के तहत पारदर्शी तरीका अपनाया गया है। उन्होंने बताया अब तक 30 हजार लाभर्थियों को डबल बेडरूम घर आवंटित किए जा चुके हैं और बाकी 70 हजार घर लाभार्थियों को लगभग डेढ़ महीने बाद दिए जाएंगे। साथ ही मंत्री ने आह्वान किया कि अगर एक रुपये की रिश्वत की मांग करने का अगर कोई प्रयास करता है तो सीधे शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को दें।












Click it and Unblock the Notifications