Telangana: विपक्ष की बैठक के बाद बोले केटीआर, 'देश के कल्याणकारी मूल्यों से कभी समझौता नहीं करेगी BRS'
बिहार के पटना में हुए विपक्षी दलों की महाबैठक के कुछ दिनों बाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने रविवार को कहा है कि हमारी पार्टी कभी भी देश के कल्याणकारी मूल्यों के साथ समझौता नहीं करेगी।
केटी रामा राव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ उनकी लड़ाई देश के सामने 'प्रमुख मुद्दों' पर आधारित होनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा लगता है कि ये लड़ाई सिर्फ और सिर्फ सत्ता से 'किसी को बेदखल' करने की है।

केटी रामा राव ने कहा कि बीआरएस देश के लिए मूल कल्याण सिद्धांतों के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा, बीआरएस केवल उन राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करेगी, जिनके साथ वह देश की जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा काम और उनके हित में एजेंडा बना सकती है।
केटी रामा राव ने कहा, लड़ाई (भाजपा के खिलाफ) देश के सामने प्रमुख मुद्दों पर होनी चाहिए। लेकिन हम ये मुद्दा खोते जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि हम किसी को हटाने या किसी को वहां बिठाने को लेकर बस एक साथ आ रहे हैं। हमारा एजेंडा ये बिल्कुल नहीं होना चाहिए। एजेंडा यह होना चाहिए कि देश की बुनियादी प्राथमिकताओं को कैसे पूरा किया जाए।''
केटी रामा राव ने कहा, आपको किसी के खिलाफ एकजुट नहीं होना चाहिए। आपको किसी चीज के लिए एकजुट होना चाहिए।'' बिहार के पटना में हुई 17 विपक्षी दलों की बैठक पर टिप्पणी करते हुए केटी रामा राव ने कहा कि 'वहां क्या हुआ, वह क्या चीज है, कोई भी समझ नहीं पा रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications