खेलो इंडिया की तर्ज पर अब Khelo Jharkhand, 50 लाख छात्रों में से खोजे जाएंगे खिलाड़ी

खेलो इंडिया की तर्ज पर अब Khelo Jharkhand, 50 लाख छात्रों में से खोजे जाएंगे खिलाड़ी

Khelo Jharkhand: केंद्र सरकार के अभियान खेलो इंडिया की तर्ज पर अब झारखंड सरकार भी खेलो झारखंड अभियान शुरू करने जा रही है। खेलो झारखंड अभियान पांच नवंबर से शुरू होगा और 15 दिसंबर, 2022 तक चलेगा। अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार खेलो झारखंड के माध्यम से 50 लाख से अधिक स्कूली छात्रों के लिए एक मेगा स्पोर्टिंग इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

Khelo Jharkhand now on the lines of Khelo India

इससे स्कूली स्तर पर ही नवोदित प्रतिभाओं की पहचान करने में सहायता मिलेगी। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्कूल से उच्च माध्यमिक स्तर तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को खेलो झारखंड के तहत अपने खेल और कौशल को सुधारने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

राज्य से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका कुमारी और जयपाल सिंह मुंडा, विमल लकड़ा, निक्की प्रधान और सलीमा टेटे जैसे हॉकी सितारों सहित कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सृजन और उद्भव हुआ है। राज्य के 35,000 से अधिक प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, आवासीय और अन्य श्रेणी के स्कूलों जैसे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) और मॉडल संस्थानों के लिए मेगा इवेंट आयोजित करने की जिम्मेदारी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) को सौंपी गई है।

जेईपीसी की निदेशक किरण कुमारी पासी ने कहा कि खेल आयोजन का उद्देश्य विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति करना है जैसे कि नवोदित प्रतिभा की पहचान करना और उनके कौशल को बढ़वा देना और स्कूलों में खेल गतिविधि को बढ़ावा देना। खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व गुणवत्ता, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता और छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को विकसित करने में मदद करते हैं। वहीं, जेईपीसी के राज्य कार्यक्रम अधिकारी और शारीरिक शिक्षा और खेल के प्रभारी धीरेसेन ए सोरेंग ने कहा कि खेल आयोजन में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कुल 50,05,638 छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में 123 दिवसीय बोर्डिंग केंद्र, 34 आवासीय खेल प्रशिक्षण सुविधाएं और भारतीय खेल प्राधिकरण का एक केंद्र है। एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती और तीरंदाजी सहित प्रतियोगिता का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दूसरी श्रेणी में मिडिल स्कूल कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी।

इसका आयोजन स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर किया जाएगा। तीसरे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक छात्रों के बीच प्रतियोगिता होगी, जो स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। अंत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 19,446 प्राथमिक विद्यालय, 13,660 माध्यमिक विद्यालय, 1,826 माध्यमिक और 510 उच्च माध्यमिक विद्यालय भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+