गायों के चारे के लिए गौसेवा आयोग का खट्टर सरकार ने बढ़ाया बजट, अब मिलेंगे 400 करोड़

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लावारिश पशुधन को लेकर ग्राम पंचायतों व गौसेवा आयोग के बीच एमओयू करवाया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस बार गौसेवा आयोग का बजट भी 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए कर दिया है।

सीएम खट्टर ने यह बात कंवेंशन सेंटर में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कही। सीएम खट्टर ने कहा कि फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित एक प्राइवेट अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए का छह वर्ष में अब चुनाव हुआ है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इसके लिए आरडब्लूए को बोला गया है कि वह अगले एक सप्ताह में 25 लाख रुपए की धनराशि एचएसवीपी के खाते में जमा कराए,ताकि सोसाइटी में फलैटस संबंधी मामले का त्वरित निपटारा किया जा सके। इस अपार्टमेंट परिसर में कई अवैध निर्माण जैसे कॉमन पार्किंग क्षेत्र और ग्रीन बेल्ट इत्यादि की शिकायतें हैं,जिनका समाधान जरूरी है।

उन्होंने मीटिंग में निर्देश दिए शहर में बने बैंक्वेट हॉलों की जांच नगर निगम की टीम करेगी। इनमें जो नियमों पर खरे नहीं पाए जाएंगे उन्हें इसके लिए समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बिजली,पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

सीएम ने कहा कि जनता की सेवा करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नहरी पानी से जुड़ी समस्या के संबंध में छायसा डिस्ट्रीब्यूटरी के अंतर्गत आने वाले गांव मोहना,हीरापुर,नरहावली,नरियाला आदि के संबंध में सिंचाई विभाग और बिजली विभाग अपने अपने संबंधित कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने शिकायतकर्ता मोहिनी अवरोल की समस्या के समाधान पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ -साथ घर के कागजात दिलाने की दिशा में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+