समाजवादी पार्टी एक परिवार की जागीर है, जिसके मुखिया अखिलेश यादव हैं : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 29 सितंबर: अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) का तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, ''समाजवादी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक खास परिवार की जागीर है, जिसके मुखिया अखिलेश यादव हैं। सपा में चुनाव तो केवल दिखावा है।''

keshav prasad maurya targets samajwadi party after akhilesh yadav elected president for 3rd time

तीसरी बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश

सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में चल रहा है। बुधवार को सपा का प्रदेश सम्मेलन सम्पन्न हुआ था। प्रदेश सम्मेलन में सर्वसम्मति से वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को दोबारा सपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं, गुरुवार को चल रहे सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के नेताओं की उपस्थिति में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

'परिवारवाद की पार्टियों में कुर्सी बदलने का खेल चल रहा है'

अखिलेश यादव के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राजनीतिक पार्टियों समेत आम लोगों की तरह-तरह की टिप्पणियां सोशल मीडिया पर आने लगी हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने ट्वीट किया, ''परिवारवाद की पार्टियों में कुर्सी बदलने का खेल चल रहा है। चाहे लालू यादव हों या फिर अखिलेश यादव, कुर्सी बदलने का खेल एक बार फिर से जारी है। ये कुर्सियां बदलकर जनता को मूर्ख बनाते हैं। जनता भी इनको अपने वोट से इसका जवाब देती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+