सीएम केजरीवाल बोले- विधायक, अफसर और वकील भी अपने बच्चों को पढ़ा रहे सरकारी स्कूल में

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर खिचड़ीपुर सहित स्कूल आफ एक्सीलेंस में डा भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली के सभी स्कूल आफ एक्सीलेंस को बाबा साहेब आंबेडकर के नाम समर्पित करने की घोषणा हुई। अब यह स्कूल बाबा साहेब आंबेडकर स्कूल आफ एक्सीलेंसइस के नाम से जाने जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, विधायक आतिशी व शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर संविधान निर्माता को याद किया।

Kejriwal

इस अवसर पर अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने सोचा था कि सरकारी स्कूल ऐसे बना देंगे कि उसमें अमीरों के बच्चे भी पढ़ेंगे। हमारे कई विधायक और वकील भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। 3.75 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूलों से सरकारी में आये हैं।

अब राजनीति में स्कूल मुद्दा बन रहा है ये अच्छी बात है। हाल में अधिकतर राजनीतिक बहस स्कूलों को लेकर हो रही है। हम दूसरे राज्यों में जाकर बता रहे हैं कि स्कूलों की हालत खराब है। कुछ भाजपा के सांसद हमारे स्कूलों में जाकर कमियां बता रहे हैं। हम इसका बुरा नहीं मान रहे, बल्कि उन कमियों को भी दूर कर रहे हैं।

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहब ने सभी को सामान शिक्षा की वकालत की थी। एक्सीलेंस स्कूल में पढ़ने वाले बहुत से विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूल तक नहीं गए, सरकार ने उन अभिभावकों के सपने को साकार किया। आज उनके बच्चे दिल्ली सरकार के स्कूलों में अच्छी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। दिल्ली सरकार बाबा साहब के दिखाए हुए मार्ग पर आग बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+