दिल्लीवासियों के लिए केजरीवाल सरकार बढ़ाएगी इलेक्ट्रिक बसों संख्या, लोगों को पसंद आ रहा सफर
नई दिल्ली, 09 जून, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने कामों को लेकर देश-दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन व्यवस्था में सुधार दिल्ली में दिखाई भी दे रहा है। कुलमिलाकर दिल्ली में नागरिक सेवाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में सुधार के साथ बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए हाल ही में सराहनीय कदम उठाया गया है।

इलेक्ट्रिक बसों की संख्या और बढ़ाएगी सरकार
आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए पिछले महीने ही दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया है। ये बसें सड़कों पर पूरी क्षमता के साथ दौड़ रही हैं। इनमें यात्रा कर रहे दिल्लीवासियों को मेट्रो की तरह ही सफर का एहसास हो रहा है, क्योंकि ये एसी से युक्त हैं। इन बसों के डीटीसी के बेड़े में शामिल होने के बाद इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। आने वाले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
एसी लो फ्लोर बसों पूरी तरह से नेचर फ्रेंडली
इन इलेक्ट्रिक बसों की खास बात यह है कि इनके संचालन से दिल्ली की आबोहवा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के अथक प्रयासों से सबसे अधिक बसों को एक साथ सड़क पर उतारने के रिकार्ड की बराबरी की है। हालिया सड़कों पर उतारी गईं इलेक्ट्रिक बसों की बात करें तो गर्मी के दिनों में इन बसों का सफर लोगों को एक सुखद यात्रा का अहसास करा रहा है। ये बसें एसी से लैस हैं। इसके साथ लो फ्लोर भी हैं, जिससे इन में चढ़ना और उतरना भी बेहद आसान है।
सीएम ने भी किया बस में सफर
इन बसों के संचालन से वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग में राजधानी दिल्ली ने एक नया अध्याय लिखा है। दिल्ली की सड़कों पर एक साथ 150 इलेक्ट्रिक एसी बसों के संचालन के पहले दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद बस में बैठकर सफर किया। इसके बाद मीडिया के जरिये लोगों को इनकी खूबियों से परिचित कराया। बसों में सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। इसके साथ ही इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खासा ध्यान दिया गया है।दिल्लीवासियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों का सफर उन्हें मेट्रो जैसा एहसास करा रहा है। दिल्लीवासी इलेक्ट्रिक बस में सफर करने के बाद सेल्फी लेकर #iRideEBus Selfie प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications