केंद्र के प्रतिबंधों के खिलाफ अन्य राज्यों को एकजुट करेंगे KCR

हैदराबाद, 29 जुलाई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हाल ही में दिल्ली दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राज्य की कई परियोजना के लिए पैसे समेत कई अहम मुद्दों को लेकर बैठके की हैं। केसीआर ने सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए शेष राशि प्राप्त करने के अपने प्रयासों और केंद्रीय एजेंसियों से बाजार उधार पर प्रतिबंध हटावाने की कोशिशें की हैं।

KCR to sound out other states on Centres curbs

इसके अलावा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अन्य विकल्पों की भी तलाश कर रहे हैं। जैसे केंद्र से इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे अन्य राज्यों से समर्थन जुटाना और इन मामलों को देश की सर्वोच्च अदालत तक ले जाना। पिछले चार दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए केसीआर ने गुरुवार को मुख्य सचिव सोमेश कुमार, विशेष मुख्य सचिवों के रामकृष्ण राव और रजत कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

सूत्रों ने कहा कि केसीआर ने संवैधानिक विशेषज्ञों से बात की है कि क्या राज्य सरकार केंद्र द्वारा उधारी पर प्रतिबंध को शीर्ष अदालत में चुनौती दे सकती है। केसीआर के शुक्रवार शाम को हैदराबाद लौटने की उम्मीद है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री की आशंका-'बादल फटने के पीछे विदेशी हाथ', KCR ने ऐसा क्यों कहा? जानिए

सूत्रों ने कहा कि पूरा ध्यान अब पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) से शेष ऋण राशि प्राप्त करने पर है। जबकि आरईसी को लगभग 15,000 करोड़ रुपये जारी करने हैं, पीएफसी ने अभी तक कालेश्वरम सिंचाई परियोजना निगम लिमिटेड को 2,500 करोड़ रुपये जारी नहीं किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+