राष्ट्रीय राजनीति पर केसीआर की निगाहें, कविता को मिल सकती है BRS में बड़ी भूमिका

के. कविता ने हालांकि लॉन्च कार्यक्रम को छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने बीआरएस को देश भर में ले जाने के अपने पिता सीएम केसीआर के प्रयासों में मजबूती से खड़े होने के लिए खुद जिम्मेदारी उठा ली।

k ka
तेलंगाना की एमएलसी के. कविता 5 अक्टूबर 2022 को जब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लॉन्च कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं, तो कई तरह की खबरें बनीं। परिवार में अनबन की आशंका के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, सीएम केसीआर के बेटे और कविता के भाई, तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने कुछ दिनों बाद इन अटकलों को खारिज किया और खबरों को 'आधारहीन' बताया।

के. कविता ने हालांकि लॉन्च कार्यक्रम को छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने बीआरएस को देश भर में ले जाने के अपने पिता सीएम केसीआर के प्रयासों में मजबूती से खड़े होने के लिए खुद जिम्मेदारी उठा ली। कविता लगातार राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर पहले से ज्यादा मुखर हो गई हैं और जनता के बीच उनकी पहुंच भी बढ़ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कविता राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में एक बड़ी भूमिका के लिए तैयार हैं।

शराब घोटाले में सीबीआई अधिकारियों की लगभग सात घंटे तक चली पूछताछ के बाद वो और मजबूत हो गई हैं। पूछताछ के बाद अविचलित कविता बाहर निकलीं और शक्ति प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। अगले ही दिन, कविता ने बीआरएस विस्तार योजनाओं का संकेत देते हुए, देश भर में 'तेलंगाना सक्सेस मॉडल' को दोहराने का आह्वान किया था।

अडानी समूह के शेयर मूल्य में गिरावट की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग करने वाली कविता का बयान हाल ही में सुर्खियां बटोर चुका है। उन्होंने यह भी मांग की है कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर बोलें। हाल के केंद्रीय बजट के बाद कविता ने मीडिया से बात की और तेलंगाना की अनदेखी के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।

हालांकि, कविता ने बीआरएस लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन पिछले कुछ महीनों में वो पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। 5 फरवरी को तेलंगाना के बाहर पहली बार आयोजित की गई नांदेड़ की जनसभा में, कविता अपने पिता केसीआर के साथ मंच पर थी और पार्टी की दूसरी महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिम्मेदारियों को निभा रहीं थी।

खम्मम में भी मेगा पब्लिक मीटिंग में के. कविता को अन्य राज्यों के उन मेहमानों के साथ मंच पर देखा गया, जो केसीआर के मेगा सार्वजनिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए थे। इससे पहले दिन में कविता को सीएम केसीआर के साथ तीनों मुख्यमंत्रियों और अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए तस्वीरों में देखा गया था।

28 जनवरी को, कविता ने अभिनेता शरत कुमार से मुलाकात की, जो ऑल इंडिया समथुवा मक्कल काची के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों ने देश में राजनीतिक स्थिति पर लंबी चर्चा की थी। दो दिन पहले 26 जनवरी को कविता भी उस बैठक का हिस्सा थीं, जिसमें सीएम केसीआर ने प्रगति भवन में मराठा नायक छत्रपति शिवाजी के 13वें वंशज छत्रपति सभाजी राजे से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+