हरियाणा सरकार की कलाकार पंजीकरण पोर्टल योजना, जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

कैथल, 18 जून। कैथल उपायुक्त डॉ संगीता तेतरवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्य के कलाकारों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत कलाकारों के लिए एक कलाकार पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की है। जिला का कोई भी कलाकार इस कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकता है तथा इसके माध्यम से अपने आप विभाग के साथ पंजीकृत हो सकते है।

kalakar registration portal plan of Haryana govt

उपायुक्त संगीता तेतरवाल ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर कलाकारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उनकी लोक कला का संरक्षण करने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार का मकसद है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इसी कड़ी में सरकार द्वारा कलाकारों के लिए कलाकार पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के पश्चात कलाकारों को आजीविका कमाने के नए अवसर प्रदान मिलेंगे, कलाकारों को इसके माध्यम से एक नई पहचान बनेगी, विलुप्त हो रही कलाओं को संरक्षित किया जा सकेगा।

यह पोर्टल पंजीकरण के लिए 31 जुलाई 2022 तक खुला रहेगा। इस पोर्टल पर कलाकारों को केवल एक बार ही पंजीकरण करवाना होगा। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एससीओ-29 प्रथम तल सेक्टर-7 सी मध्य मार्ग चंडीगढ़ तथा दूरभाष नंबर 0172-2793896, 2793897, 2793877 पर संपर्क किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+