IND vs AFG Ticket Price: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की टिकट कैसे खरीदें, 10000 तक है प्राइस
IND vs AFG Tickets: मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला होने जा रहा है। खेल प्रेमियों के लिए इस मैच को लाइव देखने का मौका आ गया है क्योंकि टिकटों की बिक्री ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में सीटों की बुकिंग कर सकते हैं।
टिकट खरीदने के लिए फैंस को आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां सामान्य स्टैंड से लेकर प्रीमियम लाउंज तक के विकल्प मौजूद हैं। अगर कीमतों की बात करें तो अलग-अलग स्टैंड और सुविधाओं के हिसाब से टिकटों के दाम इस प्रकार तय किए गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारत का यह पहला टेस्ट है। उस घरेलू सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब खिलाड़ी इस मैच से वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
IND vs AFG टिकट प्राइस
- साउथ अपर टियर (ब्लॉक ए और बी) का टिकट ₹250 का है।
- साउथ पवेलियन ए की सीट ₹2,000 में मिल रही है।
- हरभजन सिंह पवेलियन बी की टिकट कीमत ₹2,500 है।
- कॉर्पोरेट बॉक्स की सीटें ₹4,000 से शुरू हो रही हैं।
- सबसे खास एसी लाउंज लेवल वन का टिकट ₹10,000 का है।
भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट
इतिहास के पन्नों को देखें तो दोनों देशों के बीच यह केवल दूसरा टेस्ट मैच है। इससे पहले साल 2018 में बेंगलुरु के मैदान पर दोनों टीमें टकराई थीं। उस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अफगानिस्तान को महज दो दिनों के भीतर एक पारी और बड़ी बढ़त से हरा दिया था।
चयन समिति ने किए हैं कुछ बदलाव
इस बार भारतीय चयन समिति ने टीम के संतुलन और आगामी दौरों को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े फैसले लिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव उपकप्तानी में हुआ है जहां ऋषभ पंत की जगह अब केएल राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयनकर्ताओं का यह कदम आने वाले समय में टीम की रणनीति को दर्शाती है।












Click it and Unblock the Notifications