लियोनेल मेसी और रोनाल्डो में कौन है ज्यादा अमीर? फुटबॉल के दोनों स्टार्स की नेटवर्थ कितनी है?

फुटबॉल जगत के दो सबसे बड़े महानायक क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। खेल प्रेमियों के बीच हमेशा यह उत्सुकता बनी रहती है कि इन दोनों दिग्गजों में से किसके पास ज्यादा दौलत है। ताजा वित्तीय रिपोर्टों और फोर्ब्स की सूची ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

दौलत और नेटवर्थ की इस रेस में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिलहाल बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं। रोनाल्डो की कुल संपत्ति एक अरब डॉलर के आंकड़े को काफी पहले पार कर चुकी है और वह दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। उनकी इस विशाल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा सऊदी अरब के क्लब अल नस्सर के साथ हुए उनके ऐतिहासिक करार से आता है।

ronaldo and messi

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेटवर्थ और कमाई

दुनिया के सबसे अमीर एथलीट क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल नेटवर्थ लगभग 1.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 113000करोड़ रुपये के करीब है। रोनाल्डो सालाना 300 मिलियन डॉलर की बंपर कमाई करते हैं जिसमें सऊदी क्लब की सैलरी शामिल है। इसके अलावा नाइकी के साथ लाइफटाइम डील और उनका खुद का सीआर7 ब्रांड उनकी कुल संपत्ति को लगातार बढ़ा रहा है।

लियोनेल मेसी की नेटवर्थ और वित्तीय मुकाम

दूसरी तरफ अर्जेंटीना के विश्व विजेता कप्तान लियोनेल मेसी की कुल नेटवर्थ अब 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 9000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। मेसी भी अब आधिकारिक रूप से दुनिया के अरबपति एथलीट्स के क्लब में शामिल हैं। अमेरिकी क्लब इंटर मियामी से जुड़ने के बाद उनकी कुल संपत्ति में बहुत तेजी से इजाफा देखने को मिला है।

मेसी की सालाना कमाई और बिजनेस

लियोनेल मेसी हर साल लगभग 140 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं जिसमें मैदान के बाहर के विज्ञापन सबसे अहम हैं। अमेरिकी क्लब की सैलरी के अलावा एडिडास के साथ उनकी लाइफटाइम पार्टनरशिप और एप्पल टीवी के साथ हुआ खास रेवेन्यू शेयरिंग एग्रीमेंट उनकी नेटवर्थ को मजबूत करने में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+