Siddaramaiah: कनार्टक सीएम पद छिनने के बाद अब 77 वर्षीय सिद्धारमैया को कांग्रेस में मिली ये अहम जिम्‍मेदारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में शामिल किया गया है। यह फैसला कर्नाटक में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन और डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय के बाद लिया गया है। जिसे पार्टी के भीतर बड़े राजनीतिक डैमेल कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है।

सिद्धारमैया की CWC में वापसी

बता दें कांग्रेस ने 77 वर्षीय सिद्धारमैया को एक बार फिर CWC में जगह दी है। इससे पहले वे 2018 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए पुनर्गठन के तहत इस समिति में शामिल किए गए थे, लेकिन 2019 में उन्हें कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद यह जिम्मेदारी समाप्त हो गई थी। CWC में इनकी वापसी को पार्टी में उनकी भूमिका को फिर से मजबूत करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Siddaramaiah

कर्नाटक में हुआ नेतृत्व बदलाव

गौरतलब है कि 28 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। यह कदम कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद उठाया गया, ताकि उपमुख्यमंत्री रहे डी.के. शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री पद का रास्‍ता साफ हो सके। 2023 विधानसभा चुनाव के बाद से ही दोनों नेताओं के बीच शीर्ष पद को लेकर चल रहा राजनीतिक संतुलन अब नए चरण में पहुंच गया है।

डी.के. शिवकुमार बन रहे नए मुख्यमंत्री

64 वर्षीय डी.के. शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। इसके बाद उन्होंने 3 जून को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। खास बात यह रही कि CLP बैठक में खुद सिद्धारमैया ने शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे जी. परमेश्वर ने समर्थन दिया। यह कदम पार्टी के भीतर एकजुटता के संदेश के रूप में देखा गया।

दिल्ली में हाईकमान से अहम बैठकें

हाल ही में सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ने अलग-अलग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इन बैठकों में कर्नाटक मंत्रिमंडल के गठन और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठकों में के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पार्टी नेतृत्व राज्य में संतुलन साधने की कोशिश कर रहा है।

कौन हैं 13 विधायक? जो डीके शिवकुमार की कैबिनेट में मंत्री पद की लेंगे शपथ, कौन बनेगा डिप्टी सीएम?
कौन हैं 13 विधायक? जो डीके शिवकुमार की कैबिनेट में मंत्री पद की लेंगे शपथ, कौन बनेगा डिप्टी सीएम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+