कौन हैं 13 विधायक? जो डीके शिवकुमार की कैबिनेट में मंत्री पद की लेंगे शपथ, कौन बनेगा डिप्टी सीएम?

Karnataka New CM and Cabinate Oath: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस ने सत्ता की नई टीम को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और अब सबकी नजर 3 जून को बेंगलुरु में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है। माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि उनके साथ पहले चरण में 13 मंत्री भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली में चली लंबी बैठक, मंत्रिमंडल पर हुआ मंथन

नई सरकार के गठन को लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक हुई। इसमें डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में मंत्रिमंडल की रूपरेखा, क्षेत्रीय संतुलन और राजनीतिक समीकरणों पर फोकस रहा।

Karnataka New CM DK Shivakumar Oath

कौन 13 नेता मंत्री पद की लेंगे शपथ? कौन बनेगा डिप्‍टी सीएम

सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद संभालेंगे, जबकि जी. परमेश्वर के उपमुख्यमंत्री बनने की सबसे ज्यादा संभावना है। इसके अलावा केएच मुनियप्पा, यूटी खादर, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, प्रियांक खड़गे, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, दिनेश गुंडू राव, बायराथी सुरेश और ईश्वर खंड्रे समेत कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश में है, इसलिए कैबिनेट में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जा रहा है।

'चुनौतियां होंगी, लेकिन पूरी मेहनत से काम करूंगा'

मुख्यमंत्री पद संभालने से पहले डीके शिवकुमार ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आसान नहीं होगा और सरकार के सामने कई चुनौतियां होंगी, लेकिन वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।

विकास और निवेश पर रहेगा सरकार का जोर

नई सरकार से उम्मीद की जा रही है कि वह सुशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और आर्थिक मजबूती पर खास ध्यान देगी। कर्नाटक को निवेश और तकनीक का बड़ा केंद्र बनाने, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने पर सरकार का फोकस रहने की संभावना है। कांग्रेस चाहती है कि नई टीम राज्य के विकास का नया चेहरा बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+