ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, ग्वालियर के लिए की ये बड़ी मांग

ग्वालियर, 14 सितंबर: केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने गृह जिले ग्वालियर के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है। उन्होंने 13 सितंबर को एक पत्र नितिन गडकरी को भेजा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्र में लिखा कि देश के मध्य क्षेत्र में स्थित मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर जो कि सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं वायु मार्ग से देश के लगभग सभी प्रमुख नगरों सीधा जुड़ा है, औद्योगिक दृष्टि से ग्वालियर के आसपास मालनपुर एवं बानमोर दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं एवं इसके अतिरिक्त महाराजपुरा व हजीरा जैसे अन्य कुछ औद्योगिक क्षेत्र भी ग्वालियर नगर में ही हैं। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में आईसीडी (इनलैंड कंटेनर डिपो) भी कार्यरत है।

jyotiraditya scindia wrote a letter to union minister nitin gadkari made this big demand for gwalior

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कि उक्त अनुकूल परिस्थितियों के कारण ग्वालियर महानगर में एक बड़े लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान है। इसके खुलने से औद्योगिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

पत्र के अंत में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि आपके मंत्रलय की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत कृपया एक लॉजिस्टिक पार्क ग्वालियर क्षेत्र के लिए खुलवाने का कष्ट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+