जल्द ही बढ़ाया जाएगा विमानों का बेड़ा, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा

नई दिल्ली, 27 अगस्त: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगले पांच से सात सालों में देश में जहाज से यात्रा करने वालों की संख्या भारतीय रेलवे के एसी कोच से यात्रा करने वाले यात्रियों से ज्यादा हो जाएगी। इसी अवधि में देश में विमानों का बेड़ा 1200 से 1500 तक बढ़ाया जाएगा, जो अभी 700 है। ज्योतिरादित्य सिंधिया बिजनेस टुडे इंडिया@100 के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Jyotiraditya Scindia says the fleet of aircraft will be increased soon

सिंधिया ने अगले 25 साल के रोडमैप पर चर्चा करते हुए कहा, एविएशन सेक्टर हमारे देश के डीएनए का पार्ट है। बीते 8 सालों में इस क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम काम किए गए हैं। 1.3 अरब लोगों वाले देश में रेलवे का सिर्फ फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी पार्ट ही हमारा निकटतम प्रतिद्वंदी है। अगले एक दशक में एविएशन सेक्टर में 97,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। कहा-अगले एक दशक में हवाई यात्रा करने वालों का आंकड़ा 40 करोड़ पर पहुंच जाएगा।

छोटे शहरों को जोड़ने का लक्ष्य
सिंधिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य लास्ट माइल कनेक्टिविटी है। टियर-2 और टियर-3 शहरों को हवाई यातायात से जोड़ने पर फोकस रहेगा। इस लक्ष्य को पाने में सब-20 सीटर एयरक्राफ्ट अहम भूमिका निभाएंगे। सिंधिया ने बताया कि विभिन्न राज्यों में हेलीपैड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। देश में हेलिकॉप्टर्स की संख्या बढ़ाने की योजना है, जो पहाड़ी राज्यों में भी सुचारु सेवाएं देने में सक्षम होंगे। एक सवाल पर सिंधिया ने कहा, मेरे हाथ एयर इंडिया के साथ या उसके बिना भी काफी भरे हुए हैं। कहा-प्रबंधन के तहत, एअर इंडिया नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+