JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया बरोदा हलके का दौरा, बोले- लंबा चलेगा गठबंधन

जजपा-भाजपा गठबंधन लंबे समय तक चलेगा। साढ़े 3 वर्ष तक चला है और आगे भी चलता रहेगा। आगामी चुनाव भी गठबंधन में ही होगा। अजय चौटाला मंगलवार को गांव रूखी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बरोदा हलके के गांव रिढ़ाना, कथूरा, माहरा, रूखी, शामडी़, छतैहरा व बुटाना व अन्य का दौरा कर लोगों को 2 जुलाई को जुलाना की नई अनाज मंडी में होने वाली जजपा की रैली का न्योता दिया।

jjps-national-president

इस दौरान उन्होंने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें तैयारी तेज करने के लिए कहा।

चौटाला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के विकास को लेकर काम किए हैं। जजपा किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, छात्र व अन्य हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।

इस मौके पर चेयरमैन पवन खरखौदा, भूपेंद्र मलिक, शीलू खासा, जुगती राम, ज़िला पार्षद सुरेंद्र मलिक, अशोक मोर, हवा सिंह वर्मा, राममेहर राठी, पदम रांगी, राकेश मलिक, रामप्रसाद शर्मा, मोनू बली, निर्मला मोई, राजा खंदराई व अशोक जवाहरा मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+