25 सितंबर को कैथल और दादरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करेगी जेजेपी

25 सितंबर को कैथल और दादरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करेगी जेजेपी

चंडीगढ़। 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती के अवसर पर जननायक जनता पार्टी कैथल और दादरी जिलों में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करेगी। इसके अलावा अन्य जिलों में रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप सहित कई सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाएगा।

 JJP to install statues of Chaudhary Devi Lal in Kaithal and Dadri on September 25

वहीं ग्रामीण स्तर पर जेजेपी कार्यकर्ता बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन में आ रही समस्या दूर करने के लिए संबंधित विभाग की सहायता से उनके दस्तावेज ठीक करवाने का कार्य करेंगे। 25 सितंबर को ही नीट परीक्षा टॉपर तनिष्का के महेंद्रगढ़ जिले में गांव बाछौद में मॉडल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया जाएगा और 9 दिसंबर को जेजेपी स्थापना दिवस से पहले प्रदेशभर में 108 मॉडल लाइब्रेरी शुरू करवाई जाएंगी। ये फैसले शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई जेजेपी जिला प्रभारियों एवं अध्यक्षों की बैठक में लिए गए।

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव, संगठन विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस अवसर पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, विधायक अमरजीत ढांडा, चेयरमैन राजदीप फौगाट सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि कैथल और दादरी में प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम में 5-5 जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश के अन्य 12 जिलों में जिला स्तर पर ही कार्यक्रम होंगे और वहां स्थापित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जननायक को याद किया जाएगा।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज की बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी के सभी जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों ने अपना-अपना फीडबैक दिया है और पार्टी पंचायत चुनाव कैसे लड़ेगी, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए पार्टी ने फैसला लिया है कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर वहां महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जाएगी और अगले एक माह में कई जिलों में जिला और हलका अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+