जजपा की जन सम्मान रैली, बुजुर्गों की पेंशन बढ़वाकर रही रहूंगा : दुष्यंत चौटाला

JJP, old pension, Dushyant Chautala,haryana, no index

भिवानी में आज जजपा का 5वां स्थापना दिवस मनाया गया। भिवानी के सेक्टर 13 के मेला ग्राउंड में आयोजित रैली में जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला सहित कई नेता रैली को संबोधित किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि प्रदेश में जजपा की सरकार बनी। तीन साल का सफर आसान नहीं था। कोरोना महामारी का दौर भी देखा। किसान आंदोलन भी। हमने ज्यादातर वादे पूरे किए हैं।

चौटाला ने कहा कि बुजर्गों को 5100 रुपए पेंशन देने की टीस मेरे दिल में है। मैं पेंशन बढ़वाकर ही रहूंगा। हरियाणा के खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। खेलों में भिवानी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया है। किसानों को फसल का पूरा पैसा मिल रहा है। अधिकारी किसानों को बुलाकर उनकी मदद कर रहे हैं। हमने शराब घोटाले को पकड़ा। सरकार दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर का दिन भूल नहीं सकते, जब अजय चौटाला ने झंडा व डंडा त्याग कर देवीलाल के विचारों के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल रोजगार में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में उद्योग को लगातार बढ़ावा हो रहा है। हरियाणा देश का पहला राज्य जहां बीपीएल की सीमा 1.80 लाख रुपए है। खेलों में भिवानी का बड़ा नाम है। हमारे प्रदेश के बेटे बेटी दुनिया में नाम कमा रहे हैं। हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए मेडिकल पॉलिसी बनाई जाएगी। हरियाणा के बच्चों को पायलट बनाने की योजना बनाई जाएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने तीन साल में जितने फ़ैसले लिये, सब जनहित में लिये हैं। 5100 रुपए बुढ़ापा पेंशन देने की की टिश अभी मन में है, इसे बढ़वा कर दम लूंगा। लोग 75% रोज़गार आरक्षण को लेकर भी सवाल उठाते थे, हमने ये कर दिखाया। पंचायतों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण दिया, जो देश में कहीं नहीं है। डीसी रेट व ठेकेदारी प्रथा का वादा भी कौशल रोज़गार से पूरा किया गया है।

भिवानी रैली में जेजेपी संस्थापक डॉ अजय चौटाला ने कहा कि कोरोना काल और किसान आंदोलन में सबसे ज़्यादा टारगेट हम रहे। बार बार दुष्यंत से इस्तीफे की मांग हुई, जिन्होंने इस्तीफे दिये, उनके क्या हाल हैं। जो बड़ी बड़ी बात करते थे, हमने उन्हें उनका झंडा व डंडा दिया है। आज उनका हाल क्या है। लाखों लोग हमारे साथ चले तो राज के भागीदार हैं। गठबंधन सरकार बनी तो सवाल उठे, पर हमने वादों को क़ानून बना कर लागू किया है।

इस दौरान जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+