3 जून से विभिन्न जिलों के दौरे पर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला
जननायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला तीन जून को फरीदाबाद में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे।

जननायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला तीन जून से विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे। जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि अजय चौटाला तीन जून को फरीदाबाद में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे।
चार जून को वे भिवानी में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पांच जून को डॉ अजय सिंह चौटाला फतेहाबाद जिले में होंगे। वे यहां जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications