हरियाणा: जजपा ने एससी कैटेगरी को दिया पूरा सम्मान: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
हरियाणा: जजपा ने एससी कैटेगरी को दिया पूरा सम्मान: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री एवं जजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने रविवार को यहां कहा कि पार्टी ने एससी वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया है, पार्टी ने हरियाणा में सरकार में एससी वर्ग से एक मंत्री और चार चेयरमैन बनाए हैं। दुष्यंत चौटाला यहां जजपा के एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जजपा कुरुक्षेत्र में गुरु रविदास के नाम पर एक मंदिर और शिक्षण संस्थान का निर्माण कराएगी। अगले वर्ष फरवरी में रविदास जयंती के अवसर पर भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एससी नाम वाली चौपालों के कारण सामाजिक मतभेद सामने आ रहे हैं, जिनके समाधान के लिए इन चौपालों का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन किया जाएगा। इसके लिए नई ग्राम पंचायतें सरकार को प्रस्ताव भेज सकेंगी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि जजपा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सदैव एससी वर्ग को उसका हक दिया है, इसी का नतीजा है कि वे सरकार के गठन के पहले दिन से हरियाणा सरकार में मंत्री हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी, विधायक रामकरण काला, चेयरमैन रणधीर सिंह, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, जजपा प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, पूर्व विधायक रमेश खटक, एससी प्रकोष्ठ के सभी जिला प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जजपा सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। पार्टी का उद्देश्य है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र में उन्नति हो ताकि चौधरी देवीलाल के सपनों काे साकार किया जा सके। वहीं एससी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल ने कहा कि आज तक अन्य दलों ने अनुसूचित जाति काे केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है। कांग्रेस ने सदैव दबे, कुचले, शोषित और वंचित समाज को दबाने का काम किया लेकिन जननायक चौ. देवीलाल ने इस वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications