झारखंड के सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने पर ऐतराज,यूपी में AAP ने किया विरोध

झारखंड के जैन समाज के स्थल श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विरोध हो रहा है। यूपी में आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड एवं केंद्रीय सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करना बहुत ही गलत कदम है।

AAP Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर में श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग की गई। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित न किया जाए।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सम्मेद शिखर जैन समाज की पवित्र एवं शाश्वत सिद्ध भूमि और असंख्य पवित्र मुनियों की निर्वाण स्थली है। उन्होंने कहा कि श्री सम्मेद शिखर को तत्कालीन झारखंड एवं केंद्रीय सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करना बहुत ही गलत कदम है। सरकार के इस कदम जैन समाज आहत है। जैन धर्म हमें शांति एवं त्याग करने की अनमोल सीख देता है।

उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने के फैसले को वापस ले। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी जैन समाज के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि सम्मेद शिखर को पवित्र धार्मिक स्थल ही बना रहने दिया जाए, उसे कोई पर्यटन स्थल न बनाया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल गौतम, संजीव दत्त शर्मा, आदित्य गर्ग, अक्षय जैन, डीके शर्मा, मैनपाल सिंह, मुर्तजा, शहजाद, विकास, इंतजार अंसारी आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+