झारखंड: अब महीने के तीसरे शनिवार को स्कूलों में होगी छुट्टी,विभाग ने जारी किए निर्देश
झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब हर माह के तीसरे शनिवार को छुट्टी रहेगी। इस दिन न शिक्षक स्कूल आएंगे और न ही विद्यार्थी। पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा। वहीं, अन्य शनिवार को जो पूर्व में हाफ डे स्कूल होता था, वह अब नहीं होगा
रांची,9 अगस्त: झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब हर माह के तीसरे शनिवार को छुट्टी रहेगी। इस दिन न शिक्षक स्कूल आएंगे और न ही विद्यार्थी। पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा। वहीं, अन्य शनिवार को जो पूर्व में हाफ डे स्कूल होता था, वह अब नहीं होगा। अब शनिवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा फूड डे क्लास का संचालन होगा। क्लास का संचालन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा।

इसके लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि राजकीयकृत विद्यालयों में हर शनिवार को सामान्य दिनों में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कक्षा निर्धारित की गई थी। वहीं, मॉर्निंग की व्यवस्था में सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे से कक्षाएं होती थीं। अब इसमें भी बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूलों का संचालन शनिवार को भी अन्य दिनों के अनुसार ही होगा और फूड डे क्लास चलेगी। वहीं, हर माह के तीसरे शनिवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा।
मांगों पर सहमति बनने पर शिक्षक संघों ने जतायी खुशी
हर माह तीसरे शनिवार को छुट्टी दिये जाने की मांग अखिल झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में की गई थी। सरकार की ओर से संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि पूर्व में शनिवार को साढ़े तीन घंटे की क्लास की जगह छह घंटे कर दिया गया था। संघ इस पर आपत्ति जतायी थी और इसके बाद तीसरे शनिवार को अवकाश की मांग की थी।
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू और प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने भी सरकार के प्रति आभार जताया है। वहीं, एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के संजय दूबे, प्रद्युमन सिंह, ऋषिकेश पाठक, प्रशिक्षित सहायक अध्यापक के प्रमोद कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने भी सरकार को धन्यवाद किया है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications